{"_id":"526bd7eb1a45c13882a5f9efa2a7c37b","slug":"attack-on-bdc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बोलेवाल में पांच लोगों ने दुलैहड़ के पूर्व बीडीसी सदस्य रविंद्र जोशी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में पूर्व बीडीसी सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका टाहलीवाल पुुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उपचार और मेडिकल करवाया। घायल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने पूर्व बीडीसी सदस्य पर हमला किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्व बीडीसी सदस्य रविंद्र जोशी निवासी दुलैहड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ बोलेवाल गांव में शोक व्यक्त करने गए हुए थे। रात को वापस घर लौटते समय साथ आए दो दोस्त आगे-आगे चल रहे थे। इतने में पीछे से पांच युवकों ने मारपीट करते हुए तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। जोशी के चिल्लाने पर आगे चल रहे दोनों दोस्त पीछे आए कि इतनी देर में हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में जोशी के हाथ पर चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस ने पूर्व बीडीसी सदस्य का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया। जोशी ने बोलेवाल गांव के पांच युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद घायल का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन