फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   arrest with overdose drug

सिरिंज में हेरोइन की डोज के साथ धरा युवक

Wed, 27 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 27 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
arrest with overdose drug
drugs

विधानसभा क्षेत्र हरोली के सिंगा-बीनेवाल मार्ग पर पुलिस ने एक युवक को एक सिरिंज में 0.650 ग्राम हेरोइन की घुली हुई डोज के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान बलवीर कुमार निवासी आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हरोली पुलिस की टीम मंगलवार देर रात बीटन सिंगा मार्ग पर जा रही थी तो गांव सिंगा से 500 मीटर आगे सिंगा-बीनेवाल सड़क किनारे एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन


रात के समय बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर वीरान जगह पुलिस को देखकर आरोपी के भागने के कारण उस पर संदेह हुआ। इस दौरान पुलिस ने युवक और उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे दो सिरिंज युक्त नीडल मिलीं। इनमें से एक सिरिंज में 0.650 ग्राम हेरोइन की डोज घुली हुई बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 15 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरोली में नशों को लेकर पुलिस द्वारा छेड़े गए व्यापक अभियान के बाद यहां लगातार नशे की खेप बरामद हो रही है। अमर उजाला ने पहले ही सिलसिलेवार खबरों से क्षेत्र में चल रहे नशे के इस गोरखधंधे को लेकर सचेत किया था। इसके बाद एडीजीपी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू ने ऊना में जिला पुलिस के साथ एक विशेष बैठक कर निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed