{"_id":"56f2e17e4f1c1b2c62f14d24","slug":"accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो-बाइक में टक्कर, दो युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो-बाइक में टक्कर, दो युवक जख्मी
अमर उजाला, थानाकलां (ऊना)
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के थानाकलां-भाखड़ा मार्ग पर टैंपो व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमन कुमार व मनदीप दोनों निवासी अमृतसर बाइक पर ज्वालाजी से वाया पीरनिगाह अपने घर जा रहे थे। थानाकलां-भाखड़ा सड़क पर कूहनी मोड़ के समीप श्रद्धालुओं से भरे एक टैंपो से टक्कर हो गई। हादसे मेें बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हुए हैं। दोनों को पीएससी थानाकलां में प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। थाना बंगाणा एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने टैंपो चालक रणजीत सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन