फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

सड़क हादसे में घायल सैनिक की मौत

Tue, 09 Feb 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 09 Feb 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
accident
 
विज्ञापन

अंब(ऊना)। थड़ा में एक सड़क हादसे में घायल हुए सैनिक ने लगभग दो सप्ताह बाद सैनिक अस्पताल पंचकूला में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत नंदपुर-दोसड़का संपर्क मार्ग पर 25 जनवरी को सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय मुनीष कुमार पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ठठल गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुनीष सेना में कार्यरत था और छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। दुर्घटना वाले दिन मुनीष डेरा बाबा वडभाग सिंह मैड़ी में खेलने के बाद वापस लौट रहा था। कि थड़ा में उसकी बाईक के सामने अचानक एक नील गाय आ जाने के कारण बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद से ही वह सैनिक अस्पताल पंचकूला में दाखिल था।


उधर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सैनिक अस्पताल पंचकूला पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के शव का जिला चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed