{"_id":"5d4be5af2d4a951b039b8bd03b83f9fc","slug":"accident-hindi-news-496","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 06 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव लोअर बसाल में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगत रात निवासी लोअर बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम जगत राम अपने काम से पैदल जा रहा था कि इसी दौरान अंब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी, जिससे जगत राम बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से जख्मी हुए जगतराम को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन जगत राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नंगल में वाहन की टक्कर से महिला की मौत
नंगल। नंगल में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नंगल के निकटवर्ती गांव मैदा माजरा की कांता सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त महिला मछलियों को आटा डालने जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।