फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बचने के लिए जिस बेड के नीचे छुपी उसके साथ जल गई मासूम

बचने के लिए जिस बेड के नीचे छुपी उसके साथ जल गई मासूम

Mon, 29 Apr 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बचने के लिए जिस बेड के नीचे छुपी उसके साथ जल गई मासूम
अमन वर्मा
विज्ञापन

ऊना। ...अपने चारों तरफ आग और धुआं देखकर चार साल की अबोध संध्या को क्या मालूम था कि जिस बेड की शरण लेने को उसके नीचे छुपने जा रही है, कुछ देर में वह भी राख हो जाएगा। आग लगने से हादसे का मंजर कितना भयानक होगा कि किसी को मासूम की चीखें भी नहीं सुनाई दीं।

फूल जैसी बेटी के आग में जिंदा जल जाने के बाद मां और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। देखते ही देखते आंखों के सामने मजदूरों के आशियाने जल गए और बेबस आंखें बस देखती रहीं। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में आग लगने से कामगारों की करीब 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। जब तक काम से प्रवासी मजदूर मौके पर पहुंचे तब तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी। मजदूरों की आंखों के सामने उनके आशियाने जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में एक चार वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


आग लगने से प्रवासी कामगारों की झुग्गियों में पड़ा सामान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। दोपहर करीब 12 बजे झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही झुग्गियों में आग की लपटें उठने लगी और घटना स्थल पर मौजूद लोगों और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। झुग्गियों में रहने वाले कामगार काम पर गए थे। पीछे झुग्गियों में आग भड़क गई। बाहरी राज्यों से मेहनत-मजदूरी कर पेट पाल रहे मजदूरों की झुग्गियों में आग लगने से करीब 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। उन्हें पुनर्वास की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed