फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जोल में तेंदुए की दस्‍तक से दहशत

जोल में तेंदुए की दस्तक से दहशत

Wed, 06 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जोल में तेंदुए की दस्तक से दहशत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)।
बंगाणा के बाद अब उप तहसील जोल में भी तेंदुए का आतंक फैल गया है। मामला जोल पंचायत के भलौण गांव का है। यहां बुधवार सुबह तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया। इस कारण गांव के लोगों में डर पैदा हो गया है। कुत्ते के मालिक सिकंदर चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह 4:00 बजे घर के सब लोग सो रहे थे और उनके दोनों पालतू कुत्ते घर के बरामदे में पहरा दे रहे थे कि अचानक जोर से कुत्ते के भौंकने की आवाज आई।

जब वे कमरे से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि तेंदुआ उनके एक कुत्ते उठाकर ले गया जबकि दूसरा कुत्ता बरामदे में लहूलुहान पड़ा था। तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। लोग अब घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीण और समाजसेवी गोपाल कृष्ण सागर का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने से आए दिन हो रहे तेंदुए के आतंकी हमलों से बच्चे भी स्कूल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीण धर्म सिंह का कहना है कि तेंदुए की दहशत से गांव के लोग मवेशियों के लिए घास लाने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुए की दहशत कम करने के लिए वन विभाग पिंजरा लगवाए। बीओ बाल कृष्ण का कहना है कि कुत्तों पर तेंदुए के हमले की सूचना मिली थी। उन्होंने टीम के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने गांववासियों को तेंदुए के आतंक से निपटने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी तेंदुए का आतंक नहीं हटता तो पिंजरा लगाकर उसे काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed