फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   झलेड़ा में 13 कनाल गेहूं की फसल जली

झलेड़ा में 13 कनाल गेहूं की फसल जली

Thu, 02 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
झलेड़ा में 13 कनाल गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती झलेड़ा गांव में 13 कनाल खेत में गेहूं की फसल जल गई। भीषण अग्निकांड में पीड़ित को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

झलेड़ा निवासी उबजा देवी एवं उर्मिला देवी के खेतों में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग ने गेहूं की फसल को चपेट में लिया है। आग की लपटें निकलता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 13 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल जलकर स्वाह हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक खेत में लगी सारी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। अग्निकांड से पीड़ितों को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी है। इसे बुझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed