फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुलिस ने 142 वाहनों के चालान काटे

पुलिस ने 142 वाहनों के चालान काटे

Mon, 03 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 142 वाहनों के चालान काटे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 142 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने 142 वाहनों के चालानों में से 126 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 22,600 रुपये वसूल किए।


एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 96 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक चालान बिना वाहन बीमा के वाहन चलाने पर, आठ चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने, एक चालान उतावलेपन और लापरवाही से वाहन चलाने पर, तीन चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, सात चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 11 चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, दो चालान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर, एक चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर तथा आठ चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।

विज्ञापन

 

इसके अलावा बिना कागजात के वाहन चलाने पर एक वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। एसपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी जोल के तहत एक और पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत तीन लोगों का चालान करके जुर्माने के रूप में 400 रुपये प्राप्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed