{"_id":"5a0834154f1c1b74698bb212","slug":"81510487061-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने खाया जहरीला पदार्थ, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, दो की मौत
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल/दौलतपुर।
जिला के गांव छतेहड़ और गोंदपुर बनेहड़ा में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान छतेहड़ निवासी रवि कुमार (26) पुत्र सीता राम और गोंदपुर बनेहड़ा निवासी विशन सिंह (65) पुत्र रण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। दोनों ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला जोल पुलिस चौकी के तहत छतेहड़ गांव में पेश आया। यहां स्थानीय निवासी रवि ने शनिवार देर सायं अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
वहीं दूसरा मामला दौलतपुर पुलिस चौकी के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में एक 65 वर्षीय वृद्ध विशन सिंह ने शनिवार देर सायं को गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विशन सिंह ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन