{"_id":"5c644e15bdec2217f55884c4","slug":"71550077461-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक एयर बैग खुलने से पलटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक एयर बैग खुलने से पलटी कार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। देहलां में चलती गाड़ी का एयर बैग अचानक खुलने से चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने के चलते चालक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ऊना के समीपवर्ती रक्कड़ कॉलोनी निवासी नितीश कुमार बुधवार को गाड़ी में नंगल से ऊना जा रहे थे। देहलां के पास अचानक गाड़ी का एयर बैग खुल गया। इससे चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पलटने से नीतिश बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन