फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रक्कड़ हत्या मामले की फिर होगी जांच

रक्कड़ हत्या मामले की फिर होगी जांच

Tue, 24 Apr 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
रक्कड़ हत्या मामले की फिर होगी जांच
हत्या

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
रक्कड़ में 37 दिन के मासूम की कथित हत्या के आठ माह बीत जाने के बाद अब न्याय की आस जगी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मासूम हरमनदीप की मौत की फाइल फिर से खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा है।


एसपी ने रक्कड़ जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश के बाद बुधवार को ऊना पुलिस मौके का दौरा करेगी। साथ ही मासूम के परिजनों से पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 9 अगस्त, 2017 को दोपहर पौने तीन बजे रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक घर से 37 दिन के नवजात शिशु को दो नाकाबपोश युवक लेकर फरार हो गए। अगली सुबह घर से करीब 70 मीटर की दूरी पर बच्चे का शव खड्ड में मिला। बेटे को अगवा किसने किया और किसने हत्या की, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन आठ माह का समय बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई पता नहीं चल पाया है। अब, एसपी दिवाकर शर्मा ने पुन: फाइल को खोलने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद शिशु की हत्या से पर्दा उठने की आस जगी है। एसपी ने दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। एसपी ने बताया कि पूरी मामले की जांच डीएसपी अशोक वर्मा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed