{"_id":"5a2528c94f1c1b87698bf9d9","slug":"71512384713-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने खाया जहर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों ने खाया जहर, एक की मौत
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला के बढेड़ा राजपूतां और नंगल खुर्द में जहरीला पदार्थ निगलने के दो मामले सामने आए हैं। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान जितेंद्र कौर निवासी नंगल खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार हरोली थाना के अंतर्गत नंगल खुर्द निवासी जितेंद्र कौर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे महिला की हालत काफी बिगड़ गई। घटना की भनक लगते ही परिजनों ने फौरन महिला को उपचार के लिए नंगल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा मामला गगरेट थाना के अंतर्गत बढ़ेड़ा राजपूतां का है। जहां पर 40 वर्षीय अश्वनी कुमार ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।