{"_id":"59f2296d4f1c1b68678b7cfa","slug":"71509042541-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाई (ऊना)।
पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गांव बधमाणा में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के बधमाणा में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता है जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके और उसके बच्चों के साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। जब बुधवार को भी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा तो महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार निवासी बधमाना के रूप में हुई है। आरोपी मजदूरी दिहाड़ी का काम करता है। इस मामले की पुष्टि कर थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।