{"_id":"59e4da874f1c1bd9538b7b7a","slug":"71508170375-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में एक धरा
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में जेब काटने का प्रयास, एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। रोटरी चौक स्थित राणा स्वीट शॉप में स्थानीय लोगों ने चोरी करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसका साथी वहां से फरार होने में सफल रहा।
आरोपी युवक प्रवासी बताया जा रहा है। लोगों की भीड़ ने आरोपी को धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोटरी चौक पर स्थित राणा स्वीट शॉप पर सुबह करीब 10 बजे दूध का व्यापारी अपना माल लेकर आया था। इसी दौरान आरोपी प्रवासी युवक दुकान में सामान खरीदने के बहाने आया। दोनों युवकों ने दुकानदार व दूध वाले को बातों के जाल में फंसा लिया। इतने में एक युवक ने दूध के व्यापारी की जेब में हाथ डाल दिया और पैसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन, दुकानदार की नजर आरोपी पर पड़ गई और उसे रंगे हाथों धर दबोचा। इसी बीच एक आरोपी वहां से फरार हो गया। लेकिन, एक युवक दुकानदारों के हत्थे चढ़ गया। स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ ने उसकी खूब खातिरदारी की। पुलिस दुकानदार व स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध कर रही है। जबकि सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। उधर, डीएसपंी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।