फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम कार्ड बदल उड़ाए डेढ लाख

एटीएम कार्ड बदल उड़ाए डेढ लाख

Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल उड़ाए डेढ लाख
नंगल। भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड से 31 अगस्त को सेवानिवृत्त एक जूनियर इंजीनियर से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त जेई रमेश चंद के बैंक खाते से एटीएम बदल कर शातिर ठगों ने 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पीड़ित रमेश कुमार की मानें तो वह अपनी पत्नी सहित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकलवा कर जैसे ही बाहर निकला तो वहां मौजूद एक युवक ने आवाज लगाते हुए कहा कि आप का कार्ड अभी भी प्रोग्रेस में है, इसलिए आप अपना एटीएम कार्ड दोबारा मशीन में डालें और पिन नंबर भरें, जिससे इसे बंद किया जा सके। पीड़ित रमेश ने बताया कि इसी दौरान उक्त शातिर ठग ने उसका पिन नंबर देख लिया और चालाकी से एटीएम भी बदल दिया। आरोपी ने उसके खाते से 1.50 लाख रुपये निकलवा लिए। इसका पता उन्हें तब लगा जब मोबाइल फोन पर इसका संदेश आया। इसके बारे में शाखा प्रबंधक भगत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच करना पुलिस का काम है और वह पुलिस की पूरी मदद करेंगे और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, नंगल पुलिस थाना प्रभारी पवन चौधरी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed