फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख

भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख

Wed, 15 May 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के बोहरू पंचायत के चुरड़ी गांव में बुधवार बाद दोपहर पशुशाला में भीषण अग्निकांड में करीब आधा दर्जन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक है।

देर दोपहर पेश आई आग की घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में पीड़ित को तीन लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने भी मौके का दौरा किया। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद चुरड़ी निवासी राजेंद्र सिंह की पशुशाला में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन भीषण आग के आगे हर कोई बेबस दिखा। घटना में पशुशाला में बंधे करीब आधा दर्जन मवेशी आग की चपेट में आने से झुलस गए। इनमें से एक भैंस और दो बकरियां जल कर मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो भैंसों और एक भैंस का बछड़ा की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। आग में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed