{"_id":"5ccf0c82bdec2207657b8909","slug":"61557073026-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के 300 गट्ठे जलकर स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गेहूं के 300 गट्ठे जलकर स्वाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। नंगल जरियाला में भीषण अग्निकांड में गेहूं के लगभग 300 गट्ठे जलकर स्वाह हो गए। भीषण आग मेें पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार नंगल जरियाला के मोहल्ला थेहड़ा वार्ड नंबर 7 में पूर्व प्रधान प्रकाश चंद ने काट कर रखे गेहूं के गट्ठों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और 300 गेहूं के गट्ठे चल कर राख हो गए। गेहूं के गट्ठों के राख से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नंगल के पटवारी शुभम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तैयार की।
दोपहर करीब 2 बजे अचानक से गेहूं के गट्ठों ने आग पकड़ ली। जब तक स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए पहुंच पाते सब कुछ जल कर राख हो चुका था। गेहूं के गट्ठों के जलने से हुए हजारों के नुकसान से प्रकाश चंद का परिवार सदमे में है। किसानों की साल भर की मेहनत पर इन आग की लपटों ने पानी फेर दिया।