फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

Sat, 16 Feb 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर/गगरेट (ऊना)। मैहतपुर और गगरेट में अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर शीतला माता मंदिर के पास दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए परिजन होशियारपुर ले गए। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने और तीखे मोड़ होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया। इससे यह विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई। उधर गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के पास में सड़क हादसे में दो स्कूटर सवार आमने-सामने टक्करा गए। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राम कुमार निवासी गांव भडौलियां कलां जिला ऊना एवं विनोद कुमार निवास झारखंड के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed