फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुल से नीचे गिरी पिकअप, चार घायल

पुल से नीचे गिरी पिकअप, चार घायल

Thu, 14 Feb 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरी पिकअप, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। टाहलीवाल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर स्वां नदी के पुल के पास पिकअप पुल से गिर गई। हादसे में गाड़ी के चालक समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पिकअप चालक पंकज प्रभाकर संतोषगढ़ से सब्जी की गाड़ी भरकर जालंधर जा रहा था। गाड़ी को पीछे करते हुए पंकज ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी पलट कर पुल से करीब 25 फुट नीचे जा गिरी। गाड़ी में चालक समेत चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी में सब्जी लोड करके जैसे ही गाड़ी को स्वां के पुल के साथ लगते कच्चे रास्ते से घुमाने लगा गाड़ी स्वां की तरफ नीचे जाने लगी और चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर पाया।
विज्ञापन


इसकी वजह से गाड़ी पलट गई। यह हादसा इतना जल्दी में हुआ कि किसी को भी गाड़ी से बाहर निकलने मौका नहीं मिला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक पंकज प्रभाकर, अली बहादुर, गुलाम अली व परिचालक को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed