{"_id":"5b24fb484f1c1b315d8b55a8","slug":"61529150280-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 घायल
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। पंजाब-हिमाचल सीमा पर सटे गांव चक्क साधू में मनाली से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। गमनीत यह रही कि बस में सवार यात्रियों को हादसे में मामूली चोटें आईं। घायलों को पंजाब के अस्पतालों में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे मनाली से अमृतसर जा रही बस जब पंजाब-हिमाचल बार्डर के समीप चक्क साधू गांव के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 60 के करीब सवारियां सवार थीं जबकि हादसे में 12 यात्रियों को चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। बस ऊना डिपो की थी। इस हादसे में चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि हादसा पंजाब सीमा में हुआ है। इसकी जांच पंजाब पुलिस कर रही है।
विज्ञापन