{"_id":"5abf8e2f4f1c1bc6618b4c02","slug":"61522503215-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में कमरे में साेने गई महिला की हत्या, गले और मुंह पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैहतपुर में कमरे में साेने गई महिला की हत्या, गले और मुंह पर मिले चोट के निशान
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर(ऊना)।
मैहतपुर में 47 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मंजीत निवासी मैहतपुर के रूप में हुई है। मृतका के गले और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं। महिला के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतका के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंजीत शुक्रवार रात को अपने कमरे में सो रही थी। साथ के कमरे में महिला की बहू और दो बच्चे भी सोए हुए थे। सुबह 8:00 बजे जब परिवार के लोगों ने कमरे में देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी और मृतका के गले और मुंह पर चोट के काफी निशान थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद खुद एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया। मृतका के रिश्तेदारों की मानें तो उन्हें फोन पर हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया गया था। उनका आरो है कि मौके पर साफ लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है और यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। मृतका के दो बेटे हैं और दोनों विदेश में नौकरी करते हैं। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन