फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रक ने रौंदे बाइक सवार युवक, दोनाें घायल

ट्रक ने रौंदे बाइक सवार युवक, दोनाें घायल

Tue, 05 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने रौंदे बाइक सवार युवक, दोनाें घायल
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
अंब पुलिस थाना के तहत घंडावल में एक तेज रफ्तारी ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को बुरी तरह से रौंद डाला। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार कांगड़ निवासी प्रवीण कुमार और रामपाल बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। घंडावल के समीप एक तेज रफ्तारी ट्रक ने इनको चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें लगी। घायलों को 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी ज्योति और पायलट अजय की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed