{"_id":"5c323237bdec2256d743d783","slug":"51546793527-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में 138 लोगों को लील गई रफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल में 138 लोगों को लील गई रफ्तार
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक कुमार शर्मा
विज्ञापन
ऊना। तेज रफ्तार और लापरवाही के बीच ब्लैक स्पॉट सड़क पर लोगों की मौत कारण बन रहा है। वर्ष 2018 में हुए 283 सड़क हादसों में लगभग 138 लोगों की जान चली गई। जबकि लगभग 502 लोग हादसों में बुरी तरह घायल हो गए हैं।
मौत का ग्राम बनने वालों में लगभग 50 फीसदी से अधिक युवा हैं। हाईवे पर बेलगाम तेज रफ्तार के चलते आए दिन हो रहे हादसों से ऊना की सड़कें खून से सन्न हो रही हैं। जिले में हादसों के पीछे बेहद लापरवाही, रैश ड्राइविंग, ब्लैक स्पॉट और नशे को भी कारण बताया जा रहा है। हादसों के पीछे माल वाहक वाहनों में सफर भी एक मुख्य कारण है। यहां के धार्मिक स्थलों में पंजाब एवं अन्य राज्यों से श्रद्धालु भी माल वाहक वाहनों पर आते हैं। पंजाब में सड़के खुली एवं चौड़ी हैं। जबकि हिमाचल की सड़कें संकरी हैं। यही कारण है कि ऊना में साल दर साल सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस की फाइलों में दर्ज आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो ऊना में वर्ष 2017 में 292 सड़क हादसों में 147 लोगों ने जीवन से हाथ धोया जबकि 490 लोग घायल हुए। वर्ष 2018 में 138 लोग कीमती जिंदगी गंवा चुके हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर चलाए जाने पर अभियानों और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती है।
विज्ञापन
बिना हेलमेट पहनने वालों के खिलाफ शिकंजा भी कसा। वहीं हत्याओं के मामले में वर्ष 2018 पिछले वर्ष की अपेक्षा बराबर ही रहा। वर्ष 2018 में ऊना जिले में 13 हत्याएं हुई हैं। वहीं वर्ष 2017 में 13 लोगों की हत्याएं हुई थी। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध होने के साथ-साथ संजीदा भी है। हादसों को रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है। लोगों को भी इसमें सहयोग देकर अपनी और लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा पुलिस का पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन
पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा
ऊना। जिला पुलिस ने वर्ष 2018 में विशेष अभियान के तहत नशा तस्करों पर खूब शिकंजा कसा। एक वर्ष में पुलिस ने 106 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर 138 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक विदेशी नागरिक शामिल है। वहीं 2017 में पुलिस ने नशा तस्करी के 81 मामले दर्ज कर 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें तीन विदेशी नागरिक आरोपी थे। पुलिस की फाइलों में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 2018 में 196 ग्राम हेरोइन, 6 किलो 501 ग्राम चरस, 174 ग्राम अफीम, 1 किलो 125 ग्राम गांजा, करीब दो क्विंटल चूरा पोस्त पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके अलावा प्रतिबंधित नशीले दवाइयों की भारी खेप बरामद की है।