फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कोर्ट की आदेशों की अवेहलना करने पर केस

कोर्ट की आदेशों की अवेहलना करने पर केस

Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट की आदेशों की अवेहलना करने पर केस
कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर केस
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल के कुठियाड़ी निवासी व्यक्ति ने आधा दर्जन लोगों पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और उसके पिता के साथ मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत की है। अंब पुलिस ने इस मामले में अदालत के आदेश पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राज कुमार पुत्र कुंदन लाल निवासी कुठियाड़ी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में उनकी मुस्तरका भूमि है, जिसे लेकर मामला अदालत में लंबित है। जमीन पर किसी प्रकार के निर्माण कार्य को लेकर अदालत की तरफ से स्टे का आदेश दिया गया है लेकिन एक परिवार के लोग उक्त भूमि पर भारी संख्या में मजदूरों के साथ निर्माण कार्य कर रहे हैं। गत छह अप्रैल को उक्त आरोपियों ने उसके पिता पर पत्थरों, डंडों और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। इससे उसके पिता के सिर पर नौ टांके लगाने पड़े। इस मौके पर पड़ोसियों ने आकर उन्हें हमलावरों से बचाया। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed