फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एचआरटीसी बस में यात्री की मौत

एचआरटीसी बस में यात्री की मौत

Wed, 20 Dec 2017 10:28 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में यात्री की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
दिल्ली से पालमपुर जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस में सवार यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी लाल (38) पुत्र धुन्ना राम निवासी देहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली से पालमपुर बाया हमीरपुर जा रही एचआरटीसी वोल्वो बस में एक यात्री अचेत अवस्था में पड़ा था। जब परिचालक ने देखा तो ऊना बस स्टैंड पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों में उसकी पहचान देहरा निवासी देवी लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यात्री की मौत हार्टअटैक से हुई है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed