फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सास, साली और साढू ने मिलकर की थी नन्हे की हत्या

सास, साली और साढू ने मिलकर की थी नन्हे की हत्या

Sat, 17 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
सास, साली और साढू ने मिलकर की थी नन्हे की हत्या
ऊना। पुलिस ने बहडाला में प्रवासी नन्हे हत्याकांड मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान इरफान निवासी बरेली, यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या मामले में पकड़ा गया तीसरा आरोपी मृतक का रिश्ते में साढू लगता था। हत्या के बाद से फरार चल रहे इरफान को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इससे पहले पुलिस ने हत्या मामले में मृतक की सास व साली को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कुछ दिन पहले सास की निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयोग की गई गैंती व मृतक का मोबाइल बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते सास, साली व साढू ने मिलकर नन्हे की हत्या की थी। हत्या के बाद मृतक का साढू इरफान उसी दिन ऊना छोड़ यूपी फरार हो गया था। गौर हो कि यूपी निवासी नन्हे पिछले करीब आठ वर्ष से बहड़ाला में रहता था। इसके साथ पत्नी के अलावा उसकी साली व सास भी साथ में रहती थी। कुछ दिन पहले बहडाला में नन्हे कुमार का शव स्थानीय लोगों को सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस ने हत्या मामले में पहले सास व साली को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी साढू को यूपी से गिरफ्तार कर ऊना लाई है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि हत्या मामले के आरोपी साढू को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed