{"_id":"5b02c8ed4f1c1be6408b6f16","slug":"41526909165-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग चपेट में आया रिहायशी मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग चपेट में आया रिहायशी मकान
Updated Mon, 21 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ज्वाल की चाहंग बस्ती में भीषण आग लगने से एक मकान आग की चपेट में आ गया। मकान मालिक मनोहर लाल शिमला में रहते हैं। घटना के समय उनके घर पर कोई भी सदस्य नहीं था। मकान से आग की लपटें उठती देख क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियां भर कर आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के ज्वाल गांव में चाहंग बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एक मकान भी आग की चपेट में आ गया। मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास गांवों और जलो दी बढ़ से उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, विजय सिंह, विनोद कुमार, बीओ मोहम्मद अली, वनरक्षक सचिन ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उपप्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को फोन किया लेकिन उनकी गाड़ी अलौह के जंगलों में गई थी। आग से मनोहर लाल के मकान और घर में रखे सामान का काफी नुकसान हुआ है। आग लगने से मकान के साथ-साथ घर में रखा काफी सामान जल कर रख हो गया है। इसका सही आकलन मकान मालिक के घर आने पर ही हो पाएगा।
विज्ञापन