{"_id":"5adf57c84f1c1b5f098b63e4","slug":"41524586440-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े से लदे टैंपो में अचानक भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े से लदे टैंपो में अचानक भड़की आग
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
ज्वार में कपड़े से लदे टैंपो में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण कपड़े के लगभग चार बंडल जल गए। समय रहते अगर लोग आग बुझाने में मदद न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
टेंपो चालक ज्ञान चंद निवासी बिझड़ी हमीरपुर ने बताया कि वह अमृतसर से कपड़े लगाया था। नादौन में सप्लाई देने के बाद दौलतपुर चौक में सप्लाई देने जा रहा था। ज्वार में उसके टेंपो में रखे कपड़ों के बंडल में अचानक आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक चार बंडल जल चुके थे। चालक के मुताबिक आग के कारण लगभग दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन