Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप

पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप

Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाई (ऊना)।
पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गांव बधमाणा में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के बधमाणा में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता है जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके और उसके बच्चों के साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। जब बुधवार को भी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा तो महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार निवासी बधमाना के रूप में हुई है। आरोपी मजदूरी दिहाड़ी का काम करता है। इस मामले की पुष्टि कर थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed