{"_id":"5c44a285bdec22094a2c71f6","slug":"31548001925-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियों से हमला कर व्यक्ति को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठियों से हमला कर व्यक्ति को किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती भड़ोलियां कलां गांव में दो गुटों में लकड़ी काटने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। वारदात में दो लोगों ने एक व्यक्ति को डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मारपीट में घायल व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान राजन निवासी गांव भडौलियां कलां जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजन निवासी गांव भड़ोलियां कलां जिला ऊना ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार देर रात सुनील और लेखराज ने उसे लात-घूंसों और डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। इससे उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को रस्सी से बांध कर जमकर पिटाई की।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मारपीट में घायल का मेडिकल करवाने के बाद बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।