{"_id":"5b476d6e4f1c1bc3248b5daf","slug":"31531407726-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियाड़ा में रिहायशी घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दियाड़ा में रिहायशी घर में चोरी
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के दियाड़ा में शातिरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कमरे की ग्रिल उखाड़कर घर से नकदी सहित कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दियाड़ा की शोभा रानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने घर बनाने के लिए सोसायटी से 22 हजार रुपये निकाले थे। उसे घर की अलमारी में रखा था। 11 जुलाई को उनके कमरे की ग्रिल उखड़ी थी और अलमारी में रखे 22 हजार रुपये, सोने की नथ, टिक्का और चेन सहित चांदी के गहने जिनकी कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये थी, वह अलमारी से गायब थे। इस बारे में अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन