फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शॉपिंग करने आई महिला का पर्स चोरी

शॉपिंग करने आई महिला का पर्स चोरी

Wed, 04 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
शॉपिंग करने आई महिला का पर्स चोरी
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मुबारिकपुर (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत मुबारिकपुर में खरीददारी करने आई महिला का शातिर ने पर्स उड़ा लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मीना कुमारी ने मुबारिकपुर की बैंक शाखा से करीब 18 हजार रुपए निकाले। इसके बाद वह स्थानीय बाजार में पर्स करने गई। जब वह खरीददारी में व्यस्त थी इसी बीच किसी लड़के ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। जब महिला दुकानदार को पैसे देने लगी तो पर्स नहीं मिला। उसका पर्स गायब था। दुकानदारों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि करीब 10 वर्ष का लड़का उसका पर्स लेकर जा रहा है। यह लड़का कौन है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। इस बारे में डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed