{"_id":"5a40efa54f1c1b0a788b4cc4","slug":"31514205093-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहडरा में मिली थानाकलां से चुराई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहडरा में मिली थानाकलां से चुराई बाइक
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)।
पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां से चोरी बाइक को पुलिस ने लोगों की मदद से कोहडरा रोड पर ढूंढ निकाला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक थानाकलां क्यारां निवासी रविंद्र कुमार की पाई गई। पुलिस को एक अन्य चोरी की बाइक लठियाणी घाट पर भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोहडरा रोड पर पिछले चार-पांच दिनों से एक लावारिस बाइक खड़ी थी। लोगों ने जब संदिग्ध बाइक को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक को ढूंढ निकाला। यह बाइक रविंद्र निवासी क्यार की है। जांच में पता चला है कि दो सप्ताह पहले एक ही रात में तीन-चार घरों में चोरी हुई थी। इनमें से एक गोबिंदसागर झील में बरामद हुई थी। चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमल नैन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों की सूचना मिलने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई गई है।