{"_id":"59e5f6964f1c1bcf538b7d49","slug":"31508243094-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Tue, 17 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव अरनियाला में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अरनियाला निवासी 26 वर्षीय नवविवाहिता ने सोमवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता ने जहर किन कारणों से खाया इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल वह हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।