{"_id":"5c001286bdec22415c7d0c18","slug":"21543508614-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाया
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के छपरोह खुर्द में 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी छपरोह खुर्द के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है मृतक कुछ समय से तनाव में था। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर युवक के आत्महत्या करने पीछे क्या कारण है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पुष्पेंद्र सिंह निवासी छपरोह खुर्द ने कमरे में फंदा लगाकर लिया। वीरवार सुबह जब परिजनों पुष्पेंद्र को कमरे उठाने गए तो देखा कि उसका शव फंदे से लटका है। इससे उनके होश उड़ गए। चीखो पुकार सुनकर घर पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।