{"_id":"5b4b6c454f1c1b35748b4e17","slug":"21531669573-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ उड़ाए लाखों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ उड़ाए लाखों के गहने
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
car theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत चताड़ा गांव के निजी मैरिज पैलेस में खड़ी कार का शीशा तोड़ कर शातिरों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार पैलेस में सगाई समारोह में शरीक होने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बंगाणा के बुधान का रहने वाला विपन कुमार पत्नी संग कार में सवार होकर चताड़ा स्थित एक निजी पैलेस में सगाई समारोह में आया हुआ था। इसी दौरान उसने कार पैलेस के पार्किंग स्थल पर पार्क कर दी। कई घंटों तक चले समारोह के बाद जब वह वापस कार के पास पहुंचा तो कार के शीशे टूटे हुए पाकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस थाना सदर में शिकायत दी। शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि कार में से दो बैग और एक पर्स गायब है। इनमें लगभग 10 हजार रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये के आभूषण थे।
विज्ञापन
इस बारे में एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन