फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आग की तीन घटनाओं में एक लाख का नुकसान

आग की तीन घटनाओं में एक लाख का नुकसान

Sun, 13 May 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
आग की तीन घटनाओं में एक लाख का नुकसान
car fire

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों में आग से तूड़ी सहित कीमती लकड़ी जल गई। इसमें पीड़ित परिवारों का करीब 1 लाख के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पहली घटना कपिला पैलेस झलेड़ा के समीप पेश आई। यहां किशन चंद के खेतों में तूड़ी का ढेर जल गया।


आग से घिरे तूड़ी को ढेर को देखते हुए किशन चंद ने दमकल विभाग की टीम को सूचित और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गया और मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। आग से किशन चंद की लगभग 10 क्विंटल तूड़ी आग में स्वाह हो गई और पीड़ित का लगभग 55 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दूसरा मामला ऊना शहर के साथ लगते अप्पर बसाल का है, जहां पर अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग से ध्यान सिंह के 40 सिंचाई पाइप, जीत कुमार व जानकी देवी के पॉपुलर के पेड़ झुलस गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 

इस घटना में ध्यान सिंह, जीत कुमार व जानकी देवी का लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा तीसरी घटना चलोला में पेश आई, जहां पर राज कुमार की पशुशाला के समीप कीमती लकड़ियों के ढेर में अचानक आग लग गई। इससे पीड़ित राज कुमार का लगभग 2 हजार रुपये का नुकसान हुआ। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर टीम को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed