{"_id":"5a8d7ce84f1c1b805a8bb04f","slug":"21519221992-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक व स्कूटी की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईक व स्कूटी की टक्कर में चार घायल
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
रेलवे स्टेशन ऊना के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो मासूम बच्चों सहित दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार आया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डंगोली निवासी अनमदीप पत्नी सुखविंद्र कौर, तीन वर्ष की बेटी नवनीत और 6 वर्षीय बेटे सहित बाइक पर ऊना की ओर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन ऊना मोड के समीप बाइक की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुखविंद्र कौर, बेटी नवनीत को लेकर सड़क पर जा गिरी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लहूलुहान हालत में चारों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन