फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गांजा, चरस व चुरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार

गांजा, चरस व चुरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 22 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
गांजा, चरस व चुरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार
गांजा, चरस और चूरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने चिंतपूर्णी और दुलैहड़ में दबोचे
दो किलो गांजा, 17.20 ग्राम चरस बरामद
पुलिस ने मामले दर्ज कर शुरू की आगामी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं/हरोली(ऊना)।
पुलिस ने चिंतपूर्णी और हरोली के दुलैहड़ में पंजाब के दो लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में गांजा, चरस और चूरा-पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक चिंतपूर्णी पुलिस की टीम एसएचओ अमरीक सिंह की अगुवाई में तलवाड़ा बाईपास के पास पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान तलवाड़ा बाईपास पर खड़े एक व्यक्ति पर शक हुआ। जब उसकी तलाशी ली तो इसके पास से दो किलो गांजा और 17.20 ग्राम चरस बरामद की इ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के तहत नडाला गांव निवासी महेशी के रूप में हुई है। दूसरी ओर हरोली के दुलैहड़ में भी पुलिस ने एक व्यक्ति से करीब तीन किलो चूरा पोस्त बरामद की है। आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के डल्लेवाल निवासी बाबा के रूप में की गई है। बाबा को पुलिस ने दलैहड़ में संदेह के आधार पर पकड़ा और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में वह संतोषजनक उत्तर न दे पाया। इसके चलते पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 2 किलो 947 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed