{"_id":"580b9a274f1c1b1030705573","slug":"208-tin-biroja-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनेरन में टिप्पर से 208 टीन अवैध बिरोजा पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुनेरन में टिप्पर से 208 टीन अवैध बिरोजा पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अंब के तहत गांव कुनेरन में पुलिस ने एक टिप्पर से 208 टीन अवैध बिरोजा पकड़ा है। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक डीएसपी प्रोबेशनर चंद्रपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम कुनेरन में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुबारिकपुर की ओर से एक बिना नंबर प्लेट के टिप्पर आया, जिसे जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस टीम ने टिप्पर चालक और टिप्पर सवार व्यक्ति से जरूरी दस्तावेज मांगे तो वे दोनों टिप्पर से उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
टीम ने जांच करने पर पाया कि टिप्पर में अवैध 208 टीन बिरोजे के बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान टिप्पर चालक अश्वनी कुमार निवासी नंगल जरियाला और गाड़ी मालिक लक्की निवासी कोट पटियाला पंजाब होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में एचसी नरेश कुमार, एचएचसी विचित्र सिंह, होमगार्ड सुनील कुमार और सतपाल शामिल थे। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला 379, 34 भांदंसं व धारा 41, 42 वन अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन