{"_id":"5ccf0da9bdec220746189b88","slug":"201557073321-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी में कुएं में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैड़ी में कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के कुज्जासर में लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का कुएं से शव बरामद किया गया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
रविवार सुबह मैडी स्थित कुज्जासर के समीप कुएं में श्रद्धालु ने पानी के ऊपर तैरता शव देखा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला और लोगों से पूछताछ की। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसको पता लगाया जा रहा है। व्यक्ति ने सुसाइड किया या कोई हादसा हुआ, हर पहलू से पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।