फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   घर में घुस कर चोरी करते पकड़ शातिर

घर में घुस कर चोरी करते पकड़ शातिर

Sun, 17 Feb 2019 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर चोरी करते पकड़ शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल हरोली के लोअर पंजावर गांव के ढकियां वार्ड में घर में घुस कर चोरी करने आए शातिर को लोगों ने पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने शातिर की जमकर छित्तर-परेड भी की। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार धर्मपाल निवासी वार्ड नंबर पांच ढकियां लोयर पंजावर ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रात को घर में सोया था। रात को करीब एक बजे उनकी भाभी ने शोर मचाया की ताला खोलने की आवाज आ रही है। जब घर के परिजनों लाइट जलाकर देखा तो घर के स्टोर का दरवाजा खुला था। घर के परिजनों ने जब स्टोर के पास जाकर देखा तो स्टोर में एक व्यक्ति घुसा था। इस दौरान घर के परिजनों ने शोर मचाकर आस-पास लोगों को बुलाया।
विज्ञापन

वार्ड पंच आशा रानी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजू (35) निवासी जिला पुरनिया बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed