{"_id":"5c055e0abdec2241417d1f59","slug":"201543855626-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पकड़ी आठ पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से पकड़ी आठ पेटी अवैध शराब
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बरामद हुईं शराब की बोतलें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के घालूवाल में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक गाड़ी से अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब की पेटियां एवं गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस चौकी टाहलीवाल के प्रभारी मदन लाल टीम के साथ रविवार को रात के समय लालूवाल में नाके पर थे।
इस दौरान दुलैहड़ चौक की तरफ से आने वाली एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक सड़क के बीच में ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हालांकि आरोपी चालक सोमवार को खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस की टीम ने गाड़ी चेक करने पर गाड़ी में ले जाई जा रही आठ पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने चार पेटी देसी और चंडीगढ़ की चार पेटी अंग्रेजी शराब शराब बरामद की है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शराब समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी चालक दीपक कुमार निवासी वीनेवाल पंजाब जिला होशियारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन