फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फंदा लगाकर 42 वर्षीय महिला ने दी जान

फंदा लगाकर 42 वर्षीय महिला ने दी जान

Wed, 14 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर 42 वर्षीय महिला ने दी जान
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रक्कड़ स्थित दुर्गा कॉलोनी में 42 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राशि शर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि राशि पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका उपचार भी चल रहा था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह मंगलवार रात राशि खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जब वह नहीं उठी, तो छोटी बहन कमरे में गई, तो उसके होश उड़ गए। राशि कमरे में फंदे पर झूल रही थी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed