फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मृतक मां की पेंशन खाते रहे बेटा-बहू

मृतक मां की पेंशन खाते रहे बेटा-बहू

Tue, 31 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां की पेंशन खाते रहे बेटा-बहू

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के तहत मृतक मां की पेंशन उसका बेटा और बहू छह महीनों से खाते रहे। जब इस बात का पता डीपीडीओ आफिस ऊना को चला तो उन्होंने इस मामले को लेकर छानबीन करने के लिए चिंतपूर्णी थाने को एक पत्र लिखा।

बताया जा रहा है कि मृतक मां का एटीएम इस्तेमाल करके बेटा एक साल में चालीस हजार रुपये निकाल चुका है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार बेहड़ भटेड़ गांव के सेना से सेवानिवृत्त व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद पेंशन लग गई। जब उसकी मृत्यु हुई तो पेंशन पत्नी को लग गई। जब महिला की मौत हुई तो एक साल तक उसका बेटा और बहू मृतक मां की पेंशन एटीएम से निकालते रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा और बहू काफी समय से लुधियाना में रह रहे हैं। मां-बाप की मृत्यु के बाद बेहड़ भटेड़ स्थित इनके पैतृक घर में कोई भी नहीं रहता है। जब बेटे ने काफी देरी से मां का डेथ सर्टिफिकेट जमा करवाया तो डीपीडीओ आफिस में पाया इनकी मृतक की मां की पेंशन के चालीस हजार रुपये इनका बेटा एटीएमए से निकालकर खाता रहा है। जबकि डेथ सर्टिफिकेट जमा होने के बाद पेंशन बंद कर दी गई। लिहाजा पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीडीओ ऑफिस ने पुलिस को पेंशन की रिकवरी के लिए कहा है। पुलिस जब बेहड़ भटेड़ में गई तो पता चला कि मां बाप के मरने के बाद बेटा और उसकी पत्नी काफी समय से यहां नहीं आए हैं। वे लुधियाना में ही रहते हैं। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि उक्त मामले की छानबीन की जा रही है। लुधियाना में रह रहे युवक से भी संपर्क साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed