फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   व्यक्ति के सिर पर फोड डाली बियर की बोतल

व्यक्ति के सिर पर फोड डाली बियर की बोतल

Sat, 16 Jun 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति के सिर पर फोड डाली बियर की बोतल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गणु मदवाड़ा स्थित एक अहाते में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में एक युवक ने तैश में आकर एक व्यक्ति के सिर पर बियर की बोतल फोड़ दी जिससे व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम कुछ लोग गांव गणु मदवाड़ा में एक अहाते पर बैठे थे। करीब साढे़ 10 बजे आपस में कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गालीगलौज में बदल गया। इसी दौरान एक युवक ने तैश में आकर दूसरे पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। इसमें पंजाब के गांव भटोली का राकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। बियर की बोतल के प्रहार से उसके सिर और मुंह पर काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


हमला करने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लहूलुहान अधेड़ को आनन-फानन में स्थानीय लोग एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान राकेश के सिर पर आठ टांके और मुंह पर चार टांके लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित राकेश शर्मा का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राकेश शनिवार दोपहर तक बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस उसका एक्स रे, सिटी स्कैन करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गई थी। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed