फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अस्सी साल की मां पर टूटा कुदरत का कहर

अस्सी साल की मां पर टूटा कुदरत का कहर

Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
अस्सी साल की मां पर टूटा कुदरत का कहर
पहले पति, बड़ा बेटा और अब खोया छोटा लाल
विज्ञापन

पवन कुमार की 80 वर्षीय बुजुर्ग मां कार में हादसे की सूचना के बाद हुईं बेसुध
नोएडा में छोटा बेटा कार में जिंदा जला, सत्रह साल का बेटा छोड़ गया पीछे
गोपाल शर्मा
अंब (ऊना)। 80 साल की उम्र में मां पर फिर कुदरत का कहर टूट पड़ा। पति और कुछ साल पहले बड़े बेटे को खोने वाली प्रंब की कश्मीरी देवी के छोटे बेटे पवन कुमार की ग्रेटर नोएडा में कार में जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद वृद्धा बेसुध हो गई हैं।

कश्मीरी देवी के पति मुंशी राम का लगभग तीस साल पहले निधन हो चुका है। उनके भतीजे रणबीर ने बताया कि कश्मीरी देवी कलरूही में बेटे मोहन लाल के पास रह रही हैं। वहीं उनको बेटे पवन कुमार की सड़क हादसे में मौत की खबर मिली। इसके बाद पूरा परिवार दिल्ली रवाना हो गया। पवन अपने पीछे सत्रह साल के बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। पवन कुमार शादी समारोह सहित अन्य मौकों पर पत्नी और बेटे के साथ अकसर घर आता रहता था। उसकी मौत की अचानक मिली खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ा बेटा सुखदेव दो भाइयों बलदेव और पवन के साथ दिल्ली गए थे। वहीं उनकी अचानक मौत हो गई थी। अब दो बेटों की मौत से बूढ़ी मां पूरी तरह से टूटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed