फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth drowns in floodwaters during heavy rain

Farrukhabad News: भरखा में बाढ़ के पानी में डूबा युवक

Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in floodwaters during heavy rain
फर्रुखाबाद। गंगा में आई बाढ़ के चलते पानी का बहाव भरखा गांव के पास मुख्यमार्ग पर तेज हो गया है। शाम पांच बजे एक युवक सड़क पार कर रहा था। अचानक तेज कटान से हुए गड्ढे में समा गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी महिपाल (25) गांव से खेतों की तरफ जा रहे थे। जनता भारतीय इंटर काॅलेज के पास गांव को आने वाले मुख्यमार्ग पर तेज बहाव था। कुछ देर पहले ही कई लोग वहां से निकलकर गए थे। बताते हैं कि जैसे ही महिपाल पानी की बीच धार में पहुंचा, अचानक उसका पैर फिसला और गहरे पानी में समा गया। दूसरी तरफ खड़े गांव के ही बच्चों ने चीख पुकार शुरू कर दी। गांव में काम कर रहे उसके भाई और अन्य ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन ई-रिक्शा से पांच-छह किमी दूरी तक लाए। इसके बाद उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिपाल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े बीरू, महाराम, छोटे भाई अमन व श्यामवीर हैं। मां शांति देवी और पिता बटेश्वर का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी शादी नहीं हुई थी। भाई श्यामवीर ने बताया कि घटनास्थल से कुछ देर पहले ही ग्रामीण निकले थे, तब सब कुछ सही था। अचानक तेज कटान के चलते भाई उसमें गिर गया। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed