दो ने खाया जहरीला पदार्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनको उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामलों के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह अजनोली गांव के 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने युवक की हालत बिगड़ती देख उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरा मामला देहलां में पेश आया। यहां 35 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों के चलते जहर को निगल लिया। उसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए है।